South Africa


South Africa devid miler




दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेविड मिलर 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम से बाहर हैं. ऐसे में यह सवाल उठने लगे थे कि क्या अब मिलर कभी दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे नहीं खेल पाएंगे. इस बीच टीम के कप्तान टेंबा बावुमा ने डेविड मिलर के भविष्य पर बड़ा अपडेट

दक्षिण अफ्रीका के वनडे कप्तान टेंबा बावुमा ने स्पष्ट किया है कि डेविड मिलर वर्ल्ड कप 2027 के लिए दक्षिण अफ्रीका की वनडे योजनाओं में शामिल हैं. डेविड मिलर ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के साथ एक हाइब्रिड अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है. 


डेविड मिलर ने हाल ही में संपन्न 'द हंड्रेड' में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के साथ खेलने के लिए अगस्त में ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के दौरे को छोड़ दिया था. भले ही मिलर इंग्लैंड में वनडे टीम से भी बाहर हैं, लेकिन 10 सितंबर से शुरू होने जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में वापसी करेंगे. 


कप्तान टेंबा बावुमा ने कहा, "मैं समझता हूं कि यह बातचीत उनके कॉन्ट्रैक्ट के दौरान हुई थी, जिसमें उनकी उपलब्धता ‘द हंड्रेड’ के दौरान तय थी. मूल रूप से वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन मैं इस सुधार के पक्ष में हूं. डेविड अभी भी हमारे वनडे प्लान में शामिल हैं."

Comments